समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज पीलीभीत जिले के पूर्व विधायक हेमराज वर्मा, प्रतापगढ़ जिले से पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता सैनी, श्याम दुलारी सैनी, राकेश सैनी, शामली से मुकेश सैनी, आकाश सैनी, सागर सैनी, संजय सैनी, जय सिंह सैनी, प्रमोद सैनी, रायबरेली से कमला फाउडेंशन की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, अहमद अली जाफरी पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी, श्रीमती उमा भूषण पूर्व प्रत्याशी, श्री अयूब खान पूर्व प्रत्याशी, पीलीभीत के रत्नेश गंगवार, श्रीमती प्रियंक गंगवार, डा. आरके मिश्रा, श्रीमती डा.नीतू मिश्रा पूर्व प्रत्याशी, पूर्व प्रत्याशी मनकापुर गोंडा श्याम नारायण कोरी, श्रीमती निगार उस्मानी पूर्व प्रत्याशी, विनोद कोरी, राजिक उस्मानी, श्री सोनू शाह देवी पाटन मंडल, से पूर्व ब्लाक प्रमुख, महेश कन्नौजिया, श्री कमलेश चौरसिया, श्री सुरेन्द्र लोधी, बशीर मोहम्मद, उतरौला बलरामपुर से डा. फराज, सलमान चौधरी, कृष्ण सिंह, सऊद अहमद, ईश्वर चंद्र शुक्ला अंकुश यादव, सुनील पासवान, शानू खान ने अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
सभी नेताओं ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
श्री यादव ने कहा कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और मजबूत हुई है। समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की स्थापना की लड़ाई