मनोरंजन तकनीक व्यापार खेल सोशल मीडिया यात्रा राजनीति जीवनशैली फ़िल्म

--विज्ञापन यहां--

BJP ने JP को ही बेच दिया: अखिलेश यादव

On: August 27, 2026 3:44 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

कमीशन ही भाजपा का मिशन है। भाजपा हर सौदे में मोटा कमीशन लेकर कोई भी सार्वजनिक संपत्ति बेच सकती है। इसीलिए अब जनता कहने लगी है: जो लूटे जनता की कमाई, वो भाजपाई!

लखनऊ में जिस JPNIC (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को 831 करोड़ में उप्र सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया है, उससे अधिक तो वो निजी कंपनी केवल पार्किंग से ही कमा लेगी।

भाजपा की निजीकरण की भ्रष्ट नीति के अन्य शिकार :

  • ऐतिहासिक इमारत छतर मंज़िल
  • शान-ए-अवध
  • फीनिक्स पलासियो मॉल
  • लखनऊ के बस स्टैंड
  • जनेश्वर मिश्र पार्क कार्यक्रम लॉन बुकिंग
  • रिवर फ्रंट का आंशिक हिस्सा
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल ठेका

भाजपा का बस चले तो भाजपा को ही बेच दे लेकिन भाजपा की इतनी बदनामी हो चुकी है कि उसका कोई मोल नहीं रह गया है, इसीलिए कोई ख़रीदार ही नहीं मिल रहा है।