नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीमावर्ती इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. भोटेकोशी नदी में पानी बढ़ने से उत्तर प्रदेश के महराजगंज और कुशीनगर जिलों में गंडक और नारायणी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा बाढ़ आने की प्रबल संभावना बनी हुई है.
संभावित खतरे को देखते हुए सीएम योगी ने स्थानीय प्रशासन को पूर्ण सतर्कता बरतने, और लगातार निगरानी रखने और समय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना भी की है ।