मनोरंजन तकनीक व्यापार खेल सोशल मीडिया यात्रा राजनीति जीवनशैली फ़िल्म

--विज्ञापन यहां--

भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी है।

On: August 21, 2026 5:10 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान का अपमान, देश का अपमान है। भाजपा ने किसान के मुँह पर लात मरवाकर पूरे देश के किसानों को धमकाने का जो कुकृत्य किया है वो अक्षम्य है। भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा मेरठ के किसान नेताओं पर थाने में थर्ड डिग्री की मार-पीट करके प्रताड़ना देने की निंदा करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा हार के डर से कितनी बौखलाई हुई है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो भाजपा सरकार कुछ लोगों के हाथ में खेती-किसानी, भंडारण, विदेशी बीज-खाद- पैदावार का व्यापार-विपणन देने के लिए विदेशियों से डील करती है। वह एमएसपी के लिए तैयार नहीं होती है। खरीद के लिए मुकर जाती है। खाद की अंतहीन लाइन में किसानों को लगाती है। भूमि अधिग्रहण व तीन काले कानून लाकर, किसानों का सब कुछ हड़प लेना चाहती है। ⁠किसान आंदोलन में 700 से भी अधिक किसानों की शहादत पर चुप रहती है। किसानों की आत्महत्याओं पर शोक तक प्रकट नहीं करती है। ⁠किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर मारने वाले अपने लोगों को क्लीन चिट देती है, उस भाजपा सरकार से इससे अधिक उम्मीद क्या की जा सकती है कि वो किसानों के हित के नाम पर उनके तथाकथित हितैषियों से समझौता करके अपनी स्वार्थ सिद्धि में लगी रहकर ‘किसान नेताओं’ को थर्ड डिग्री देगी और कुछ नहीं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश भर के किसान देख लें कि भाजपा और उसके सहयोगी किस तरह सत्ता सुख गरूर में लीन रहकर किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं। इस मामले की गहरी जाँच हो और हर दोषी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो और बर्खास्तगी भी हो। भाजपा सरकार किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।